इंदौर: पलासिया में एक घर से की नक़दी व ज़ेवरात हुए चोरी, CCTV में कैद हुए बुर्का पहने हुए दो चोर; जांच में जुटी पुलिस
Indore, Indore | Mar 18, 2025 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित शिवसागर प्लेस में बुर्का पहने दो आरोपियों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त फरियादी महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी। उसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसे और एक करोड़ रुपये का कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। जिसमें सीसीटीवी के फुटेज में आरोपी बुर्के में दिखाई दे रहे हैं।