छतरपुर नगर: महेबा में पटाखा फोड़ते समय युवक के हाथ में विस्फोट, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
छतरपुर के ईशानगर निवासी 27 वर्षीय दीपक रैकवार पटाखा फोड़ते समय हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात ओरछा रोड थाना क्षेत्र के महेबा में हुआ। परिजनों ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि पटाखा फोड़ते समय अचानक हाथ में विस्फोट हो गया, जिससे दीपक के हाथ के पंजे में गंभीर चोटें आईं। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।