अररिया: अररिया में 18 फरवरी को होगा रोजगार मेला-2026
Araria, Araria | Feb 9, 2026 बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के दिशा निर्देश में जिला नियोजनालय, अररिया के तत्वावधान में 18 फरवरी को जिला नियोजनालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन, अररिया के प्रांगण में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मेला का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।