अररिया: खूटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या चार निवासी 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Araria, Araria | Feb 9, 2026 भरगामा थाना क्षेत्र के खूटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या चार निवासी 30 वर्षीय युवक का शव सोमवार को नहर के बांध पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना भरगामा थाना पुलिस को दी गई।