रूड़की: आसफनगर के पास गंगनहर में बहता हुआ मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
रुड़की में आसफनगर के पास गंगनहर में एक व्यक्ति का शव आज बहता हुआ मिला है। आसपास के लोगों ने शव को बहते हुए देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया है। जिसकी मदद से शव को बाहर निकाला गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।