रूड़की: पिरान कलियर के पास अवैध तरीके से पशु का मांस बेच रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर के पास अवैध तरीके से पशु का मांस बेच रहे तीन आरोपियों को गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से टीम ने 195 किलो भैंस वंशीये मांस बरामद कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने मौके से कटान के उपकरण बराबर कर लिए है। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।