रूड़की: रुड़की में गंगनहर किनारे भाजपा के जिला कार्यालय पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, राज्यसभा सांसद भी रही मौजूद
रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आज रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी भी मौजूद रही है। जिन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का स्थापना दिवस बहुत अच्छे संयोग के साथ रामनवमी के अवसर पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया है।