रूड़की: मालवीय चौक के पास बाइक चोरी करते हुए चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क पर लाठी-डंडे से की धुनाई
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय चौक के पास एक कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने सड़क पर खुलेआम चोर की लाठी डंडों से धुनाई की है। चोर की इस धुनाई का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।