रूड़की: आदर्श नगर में एक घर पर पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हुआ एक देसी तमंचा
रुड़की कोतवाली पुलिस ने आदर्श नगर में एक मकान पर फायरिंग और पथराव करने वाले कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श नगर निवासी गुलाब गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव और हवा में फायरिंग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद कर लिया है।