रामपुर: मधुपुरी गांव में 5 दिन पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, पुलिस की जांच शुरू
Rampur, Rampur | Oct 2, 2025 मधुपुरी गांव में 5 दिन पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों ने एक दंपति को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया है। थाने की पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना गुरुवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है । घटना को लेकर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर घायल दंपति का उपचार जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।