रामपुर: मंगलवार को जवालानगर विधायक आकाश सक्सेना ने श्री राम चौक का भव्य उद्घाटन किया
Rampur, Rampur | Oct 2, 2025 मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के ज्वालानगर में श्री राम चौक का उद्घाटन शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। यह चौक राजस्थानी गुलाबी पत्थरों से निर्मित है और इसे भारतीय संस्कृति व गौरव का प्रतीक बताया गया है। विधायक सक्सेना ने कहा कि यह चौक धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देने के साथ ही नगर के सौंदर्य और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।