रामपुर: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सिविल लाइन थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Oct 2, 2025 गुरुवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य फोकस थाना परिसर में आवासों की स्थिति, स्वच्छता, और रखरखाव पर रहा। अधिकारियों ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर आदि की जाँच की गई।