बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाने में आधा दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षकों का हुआ तबादला, थाना प्रभारी ने दी विदाई
थाना में पदस्थ करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षकों के अन्य पुलिस थानों में स्थानांतरण हो जाने पर बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी एवं समस्त पुलिस कर्मचारियों के द्वारा विदाई दी गई।बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा पुलिस आरक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया।जिस पर थाना परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।