डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में पशुपालन विभाग के समीक्षा बैठक हुई आयोजित,लक्ष्य को निर्धारित समय तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए एफएमडीसीपी योजना अंतर्गत टीकाकरण अभियान एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त डॉक्टर अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने और प्रत्येक मंगलवार को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ।