मुरैना - बड़ा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चो दी जाने वाली नई पद्धति की शिक्षा प्रणाली।
सांसद के पैतृक गांव के स्कूल में बदहाल व्यवस्था, पानी के लिए सड़क पार करने को मजबूर बच्चे
मुरैना। मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के पैतृक गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव सामने आया है। विद्यालय परिसर में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उसमें पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंचती। ऐसे में स्कूली बच्चों को प्यास बुझाने के लिए करीब 200 मीटर दूर सड़क पार कर पानी लाना पड़ता है।
इतना ही नहीं, मध्यान्ह भोजन के बाद बर्तन साफ करने के लिए भी बच्चों को सड़क पार कर रविंद्र सिंह तोमर के कार्यालय परिसर में लगी पानी की टंकी तक जाना पड़ता है। बर्तन धोने के बाद बच्चे उन्हें वापस विद्यालय लेकर आते हैं। इस दौरान बच्चों को व्यस्त सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है �