चाईबासा: टाटा बाईपास में स्थानीय वीर शहीद की प्रतिमा स्थापना की मांग; युवा महासभा ने शिबु सोरेन की प्रतिमा पर आपत्ति जताई
चाईबासा। बुधवार को तीन बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आदिवासी हो समाज युवा महासभा, पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने टाटा बाईपास चौक पर पद्मश्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना पर आपत्ति जताते हुए मांग की है कि उक्त स्थल पर कोल्हान के किसी स्थानीय वीर अमर शहीद अथवा ऐतिहासिक महान विभूति की प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए।