लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान मारपीट, युवक का सिर फूटा; अस्पताल में भर्ती
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव में चैती दुर्गा स्थान के समीप चौक पर लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान शिवम कुमार के सिर में चोट लग गई और उनका सिर फूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Barh, Patna | Nov 16, 2026