भिवानी: भिवानी में 3 मार्च को पहुंचेंगे कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी
भिवानी में कांग्रेसी नेता संदीप सिंह ने कहा कांग्रेस के एससी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी 3 मार्च को भिवानी आएंगे। इस दौरान पार्टी की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिला कांग्रेस के नेताओं सहित जिलेभर के कांग्रेस जन एवं शुभेच्छु स्वागत में जुटेंगे।