भिवानी: सिविल सर्जन डा. रघुवीर शांडिल्य ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एडल्ट बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम का किया श्ुाभारंभ
डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय सामान्य अस्पताल में एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने किया। इस दौरान टीकाकरण करवाने आए नागरिकों को टीकाकरण के सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। सिविल सर्जन ने बताया कि टीबी मुक्त भारत की ओर अग्रसर कदम उठाए।