भिवानी: नगराधीश विपिन कुमार ने सरल केंद्र का किया औचक निरीक्षण,सीटीएम ने सरल केंद्र में दी जा रही सेवाओं की प्रक्रियों का लिया
नगराधीश विपिन कुमार ने बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीटीएम ने सरल केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं की प्रक्रियों का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। नगराधीश ने सरल केंद्र में सरकार की योजनाओं के आवेदन वाले सभी डैस्कों का गहनता से जायजा लिया।