भिवानी: पंचायत भवन में एक दिवसीय कार्यशाला में किसानों को दी सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी दी
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी और मिकाडा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पंचायत भवन में सूक्ष्म सिंचाई को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी व सूक्ष्म सिंचाई पद्घति के माध्यम से खेत में पानी की बचत के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।