भिवानी: संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भिवानी में भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर किसान , मजदूरों व आम जनता की मांगों के लिए तथा आन्दोलन रत किसानों पर अत्याचार बंद करने के लिए भिवानी में भाजपा कार्यालय के सामने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया , धरना देकर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका तथा तहसीलदार व जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भिजवाया है ।