भीलवाड़ा: जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान संपन्न, जिले में 7 ब्लॉक के 141 राजस्व ग्रामों में आयोजित किए गए विशेष शिविर
केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय की ओर से जिले में 25 मई 2026 तक ‘‘जनजाति गरिमा उत्सव‘‘ के अंतर्गत चयनित 7 ब्लॉक के 141 राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए गए।जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार इन शिविरों में जनजातीय समुदाय के उत्थान और सरकारी योजना की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य रहे।