संडीला: पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने घर के कमरे में छत के पंखे के छल्ले से फांसी लगाकर आत्महत्या की
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अल्लीपुर निवासी 39 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सूरज ने सुबह अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने छत में लगे छल्ले से गमछे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।