बीकानेर: बीकानेर पुलिस ने किंग्स गैंग के 20 गुर्गों को किया गिरफ्तार, जानकारी दी एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने
अपराधों की धरपकड़ अभियान के तहत आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत DST व नोखा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए किंग्स गैंग के 20 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुक्ता प्रसाद थाना ओर नया शहर थाना में मुकदमे दर्ज है। इसकी जानकारी एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे दी।