बीकानेर: अर्जुन राम को शीघ्र नेतृत्व से बात करनी चाहिए, नहीं तो जनता उनका सूपड़ा साफ़ करेगी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, गोविन्द सिंह
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को एडिट करके पेश करने पर जबाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अर्जुनराम को अपने शीर्ष नेतृत्व से बात करनी चाहिए नहीं तो इस दफा जनता उनका सूपड़ा साफ कर देगी। ये बात डोटासरा ने बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल का जबाब देते हुए कही।