जमुई: छात्र की मौत के बाद खैरा में बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, कई घायल
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 खैरा बाजार में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कोचिंग जाने के दौरान हाइवा की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ खैरा थाना पहुंच गई, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच 9 बजे तक तनाव बना रहा।