फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को रूपपुर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार, कब्जे से बाइक बरामद
Fatehabad, Agra | Jul 18, 2026 थाना फतेहाबाद पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा लूटी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।