जहानाबाद: बभना में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बभना गांव निवासी सुबोध कुमार को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वह गांव में नशे की हालत में लोगों के बीच उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भेज दिया गया।