सिमडेगा: क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश: अनुसंधान और कानून-व्यवस्था पर ज़ोर दें, पब्लिक ऐप्प से करें बातचीत
सिमडेगा: सोमवार को 12 बजे पब्लिक ऐप के माध्यम से एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्राइम मीटिंग में सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा कर अनुसंधान को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि केस डायरी सुदृढ़ हो और अपराधियों को जल्द सजा मिल सके।