गाज़ियाबाद: भाजपा के उत्तर प्रदेश पश्चिम प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने नवयुग मार्केट में की प्रेस वार्ता
भाजपा की ओर से घोषणा पत्र जारी हुआ, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पश्चिम प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने नवयुग मार्केट बीजेपी कार्यालय पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के पिछले 10 वर्षों का उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट है, जिसमें से उत्तर प्रदेश पश्चिम प्रभारी के अंतर्गत 14 लोकसभा सीट आती हैं और हम सभी 14 सीट जीतेंगे।