गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 1 जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 6 माह के लिए 38 वर्षीय जाने आलम नाम के जिलाबदर अभियुक्त को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मौजूद उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर गुण्डा एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।