गाज़ियाबाद: NH-9 पर मणिपाल अस्पताल के सामने सब्जी की गठरी से भरे ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा, 7 लोग घायल
गाज़ियाबाद में NH-9 पर मणिपाल अस्पताल के सामने सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एनएच-9 पर टायर फटने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक में सब्जी भरी हुई थी, जो कि गाजीपुर मंडी जा रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान ट्रक में सवार 7 लोग घायल हुए हैं।