सिमडेगा: सावन के चौथे सोमवारी पर हजारों कांवरिया शंख नदी से जल लेकर केलाघाघ शिव मंदिर पहुंचे
सावन के चौथे सोमवारी के मौके पर सोमवार की सुबह 7:00 कांवरिया सेवा संघ नीचे बाजार के तत्वाधान में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा की शुरुआत शंख नदी संगम तट से शुरू हुई ,जहां पर हजारों की संख्या में कांवरिया के टोली बोल बम के जय घोष के साथ पदयात्रा करते हुए केलाघाघ स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।