Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

खलीलाबाद में राजस्थान स्वीट हाउस का शुभारंभ, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन संत कबीर नगर के खलीलाबाद स्थित मेहदावल चौराहा पर राजस्थान स्वीट हाउस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उदय राज तिवारी ने कहा कि किसी भी नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं और क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने राजस्थान स्वीट हाउस के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने नवस्थापित प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का स्वाद भी लिया।

MORE NEWS

बारिश ने बदला खलीलाबाद का मिजाज, मौसम हुआ सुहाना

संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया।
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया।
बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, बारिश थमने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और ठंडे मौसम का आनंद लेते नजर आए।
मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने पूरे खलीलाबाद का वातावरण खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बारिश ने बदला खलीलाबाद का मिजाज, मौसम हुआ सुहाना संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, बारिश थमने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और ठंडे मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने पूरे खलीलाबाद का वातावरण खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 9, 2026

संत कबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, एसपी संदीप कुमार मीना ने कराया विधि-विधान से पूजन

संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली परिसर में गुरुवार को नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।

पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों से थाना परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिन-रात तनावपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का केंद्र बनेगा।
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संत कबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, एसपी संदीप कुमार मीना ने कराया विधि-विधान से पूजन संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली परिसर में गुरुवार को नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों से थाना परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिन-रात तनावपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का केंद्र बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 9, 2026

संत कबीर नगर: पट्टे की जमीन पर बाउंड्री तोड़ने का आरोप, पीड़ित अरुण कुमार ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

संत कबीर नगर जिले के थाना बखिरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकहा में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी अरुण कुमार ने गांव के ही दुर्गा तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर उनकी पट्टे की जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित अरुण कुमार के अनुसार, उन्हें लगभग 6 एयर भूमि पट्टे के माध्यम से आवंटित हुई है। इसके अलावा पीछे की भूमि उन्होंने खरीदकर अपने कब्जे में ली है। उनका कहना है कि उक्त भूमि पर उन्होंने बाउंड्री का निर्माण कराया था।

अरुण कुमार का आरोप है कि दुर्गा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिना किसी वैधानिक आदेश के मौके पर पहुंचे और उनकी बनाई गई बाउंड्री को गिरा दिया। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने �

संत कबीर नगर: पट्टे की जमीन पर बाउंड्री तोड़ने का आरोप, पीड़ित अरुण कुमार ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप संत कबीर नगर जिले के थाना बखिरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकहा में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी अरुण कुमार ने गांव के ही दुर्गा तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर उनकी पट्टे की जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अरुण कुमार के अनुसार, उन्हें लगभग 6 एयर भूमि पट्टे के माध्यम से आवंटित हुई है। इसके अलावा पीछे की भूमि उन्होंने खरीदकर अपने कब्जे में ली है। उनका कहना है कि उक्त भूमि पर उन्होंने बाउंड्री का निर्माण कराया था। अरुण कुमार का आरोप है कि दुर्गा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिना किसी वैधानिक आदेश के मौके पर पहुंचे और उनकी बनाई गई बाउंड्री को गिरा दिया। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने �

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 9, 2026

खलीलाबाद कोतवाली परिसर में स्थापित हुआ श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, एसपी संदीप कुमार मीना ने कराई प्राण-प्रतिष्ठा

संतकबीरनगर। जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में गुरुवार को आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण के बीच नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई।
पूरे आयोजन के दौरान शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों से थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। पुलिस अधीक्षक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और जनपद में सुख-समृद्धि, शांति तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना करते हुए हवन में आहुति दी।इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति, आत्मिक बल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। तनावपूर्ण परिस्थितियों में निरंतर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मंदिर आध्यात्मिक प्रेरणा और आत्मबल का केंद्र बनेगा।धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खलीलाबाद कोतवाली परिसर में स्थापित हुआ श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, एसपी संदीप कुमार मीना ने कराई प्राण-प्रतिष्ठा संतकबीरनगर। जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में गुरुवार को आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण के बीच नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। पूरे आयोजन के दौरान शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों से थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। पुलिस अधीक्षक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और जनपद में सुख-समृद्धि, शांति तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना करते हुए हवन में आहुति दी।इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति, आत्मिक बल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। तनावपूर्ण परिस्थितियों में निरंतर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मंदिर आध्यात्मिक प्रेरणा और आत्मबल का केंद्र बनेगा।धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 9, 2026

राजस्थान का स्वाद खलीलाबाद में

राजस्थान का स्वाद खलीलाबाद में

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 9, 2026

खलीलाबाद में राजस्थान स्वीट हाउस का शुभारंभ, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन संत कबीर नगर के खलीलाबाद स्थित मेहदावल चौराहा पर राजस्थान स्वीट हाउस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उदय राज तिवारी ने कहा कि किसी भी नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं और क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने राजस्थान स्वीट हाउस के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने नवस्थापित प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का स्वाद भी लिया। - Khalilabad News