पक्का खेड़ा मोड़ पर कैंटर-ट्राले की भिड़ंत, चालक केबिन में बुरी तरह फंसा
स्थानीय लोगों ने रॉड से खिड़की तोड़ने का किया प्रयास, हाइड्रा की मदद से निकाला बाहर
असंध करनाल । पक्का खेड़ा मोड़ मार्ग पर मंगलवार को पराली से लदे कैंटर की सड़क किनारे खड़े ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने रॉड की मदद से कैंटर की खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर की खिड़की को तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए करनाल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Ballah, Karnal | Sep 15, 2026