पातेपुर: 200 कार्टून विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया शराब धंधेबाज पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
पातेपुर पुलिस द्वारा मालपुर गांव से 200 कार्टून शराब के साथ पकड़े गए धंधेबाज पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शौच का बहाना बनाकर शौचालय गया था। जहां से वह भिंडीलेटर के रास्ते फरार हो गया। इस संबंध में बुधवार की सुबह 7 बजे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पूरी रात छापेमारी की गई है। फरार धंधेबाज पवन कुमार है।