बाढ़ राहत सूची से नाम कटने में जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं, वंचितों को जोड़ने में जुटे सभी प्रतिनिधि: मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव
आरा (भोजपुर): छोटकी सनदिया पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने बाढ़ राहत सूची में नाम छूटने और कटने को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी (डीएम) से मुलाकात के बाद प्राप्त निर्देशों के तहत पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति से पारित कराकर वंचित परिवारों की नई सूची अंचलाधिकारी को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
Arrah, Bhojpur | Sep 15, 2026