दरभंगा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को द ऑड कंपनी होटल एंड रेस्टोरेंट में सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी की प्रमुख उपस्थिति रही। इस दौरान दरभंगा विभाग की 40 से अधिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, साधु-संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों सहित पंच परिवर्तन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। साथ ही सेवा, सदाचार, सामाजिक सहयोग और लोककल्याण के कार्यों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दरभंगा और मिथिलांचल की प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें DEN News Madhubani के साथ।
#DENNewsMadhubani #DarbhangaNews #RSS #SocialHarmony #BiharNews #PanchParivartan