बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय इस बैठक में जिले के अधिकारी- कर्मचारियों एवं शिक्षकों के विभिन्न संघों ने शासकीय सेवकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को कलेक्टर के समक्ष रखा।