प्रतापगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार प्रतापगढ़ में कांवड़ यात्रा-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
प्रतापगढ़ में डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण संचालन के लिए अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम 7 बजे समीक्षा बैठक की। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।