नवीन कुमार जिलाधिकारी किशनगंज एवं संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा संयुक्त रुप से आगामी दुर्गा पूजा पर्व-2026 एवं बिहार विधान परिषद निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु तथा विधि-व्यवस्था, संधारण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार किशनगंज पुलिस द्वारा विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन / फ्लैग मार्च अभियान चलाया जा रहा है।
> अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में सभी थानों में संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन / फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
> किशनगंज पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखन हेतु पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा हैं।
➤ थाना गश्ती के साथ-साथ बाईक पेट्रोलिंग द्वारा भी सत्त निगरानी रखी जा रही है।
> आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिये अग्निशामक, बिजली संबंधी कार्यों, मेडिकल दल एम्बुलेंस के लिये संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी को अर्लट रखा गया है।
Dighalbank, Kishanganj | Oct 16, 2026