डिंडौरी: नगर परिषद प्रभारी अधिकारी ने विकास कार्य एवं जन सुविधाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडोरी नगर परिषद प्रभारी अधिकारी आशीष कोरी ने कलेक्टर के निर्देश एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शनिवार दोपहर 12:30नगर के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों पेयजल व्यवस्था सड़क पुनर्स्थापना एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल प्रभारी अधिकारी ने नगरवासियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने का संदेश दिया।