कोडरमा: भाजपा की बैठक में लोगों ने बजरंग नगर भास्कर छठ तालाब में नाली के पानी को रोकने की मांग की
झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतर्गत बजरंग नगर छठ तालाब सूर्य मंदिर के समीप बजरंग नगर के युवाओं की एक बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में रखी गई l जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को भाजपा नेता नितेश चंद्रवंशी के समक्ष रखा l जिसमें मुख्य रूप से सूर्य मंदिर छठ तालाब में गंदे पानी को रोकने की मांग की गई।