पुपरी: पुपरी थाना क्षेत्र के फुलवरिया में जमीनी विवाद में मारपीट कर पति व पत्नी को किया जख्मी
पुपरी थाना क्षेत्र के फुलवरिया में गुरुवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद में मारपीट कर शदरुल हक व उसकी पत्नी शाहीन खातून को जख्मी कर दिया। जख्मी इलाज पुपरी पीएचसी चिकित्सक द्वारा किया गया। इस संबंध में जख्मी ने अफजल वगैरह पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।