बांसजोर: तरगा की 94 वर्षीय वृद्धा को पेंशन-राशन नहीं, जिला परिषद सदस्य ने लिया संज्ञान, हर स्तर पर पहल का आश्वासन
बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत स्थित ब्राह्मण टोली में 94 वर्षीय वृद्धा कलावती देवी के पेंशन और राशन से वंचित रहने के मामले में जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो ने उनके घर जाकर वस्तुस्थिति जानी। परिजनों ने बताया कि कई महीनों से विभिन्न विभागों का चक्कर लगाने के बाद भी न पेंशन मिला न राशन, अंत में मीडिया का सहारा लेना पड़ा। म