कटनी ग्रामीण: रीठी में शिक्षा के मंदिर में रोशनी का पर्व, शिक्षकों ने दीप जलाकर मनाई दीपावली; विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से हुआ जगम
प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रीठी में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। इस दौरान सभी ने सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।