मौजमाबाद: किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र में डीपी से कॉपर और ऑयल चोरी, बिजली आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में लोगों को हो रही परेशानी
किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक विद्युत डीपी को निशाना बनाते हुए उसमें से कॉपर और ऑयल चोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल घटना का पता सुबह ग्रामीणों को लगा, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय है।