🚑 आपातकाल में सही समय पर दिया गया CPR किसी व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी), कमिश्नरेट आगरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त सदर/लाइन्स द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित प्रशांत मेमोरियल सभागार में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए CPR (Cardiopulmonary Resuscitation), बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं प्राथमिक उपचार विषयक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर Indian Academy of Pediatrics, Agra Chapter के अध्यक्ष, डॉ. संजीव अग्रवाल, मानद महासचिव, डॉ. राहुल पेंगोरिया एवं कोषाध्यक्ष, डॉ. स्वाति द्विवेदी सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी/प्रशिक्षण प्रदान किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते प्रभावी जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराकर बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।
#WorldCPRDay
#UPPolice
@CPAgra_
Agra, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026