जहानाबाद: पटना गया रेलखंड पर चलते ट्रेन से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, मचा हड़कंप
पटना गया रेलखंड पर चलते ट्रेन से एक करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने की सूचना के बाद जहानाबाद प्लेटफार्म नंबर 3 पर जहानाबाद रेल पुलिस के द्वारा शव को उतारा गया जिसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी है। पुलिस शव को सदर अस्पताल में अगले 72 घंटों तक रखेगी जहां मृतक के परिजनों का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया।